Top News

हरी का पुर्वा में जमीन बटवारे को लेकर भाइयो भाइयों में हुआ भयंकर विवाद

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
दिबियापुर:थाना क्षेत्र के ग्राम हरी का पुर्वा में जमीन बटवारे को लेकर भाइयो भाइयों में विवाद हो गया और मारपीट से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए । सूचना पर पहुँची पुलिस ने दो लोगो को घायलावस्था में दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया और पीड़ित पक्ष की ओर से एनसीआर दर्ज कर घटना की जॉच शुरू कर दी है ।दिबियापुर सीएचसी में उपचार कराने आये चंद्रपाल पुत्र मुंशीलाल निवासी हरी का पुर्वा ककोर थाना दिबियापुर ने बताया की मुझे ग्गव में कालोनी मिली थी तभी मेरे भाई रामसेवक ने जमीन बिबाद के पीछे मुझे व मेरे परिजनों को गाली गलौज करने लगे मना करने पर भाई व उनके परिजनों ने राजेश्वरी पत्नी श्रीकृष्ण को धारदार औजारों से सिर पर प्रहार कर दिया ।

जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी व मुझे व मेरी पत्नी देवकी व पुत्र दीपक एवम राजेश्वरी का पुत्र अंकित को मारपीट कर घायल कर दिया । सूचना पर पहुँची दिबियापुर पुलिस ने सभी घायलों को थाने ले आई व मुझे एवम राजेश्वरी को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया जबकि उसका कहना है कि अन्य लोगो को भर्ती नही कराया वह लोग भी घायल थे । वही दिबियापुर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने