Top News

अतिरिक्त दहेज मांगने व प्रताड़ित तथा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
दिबियापुर:थाना कस्वा दिबियापुर मोहल्ला संजय नगर थाने के पीछे निवासी एक महिला ने जनपद कन्नौज थाना तिर्वा क्षेत्र के ग्राम अलीनगर सतौरा निवासी अपने ससुराली जनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी है। जिसमें उसने ससुराली जनों पर अतिरिक्त दहेज मांगने व प्रताड़ित करने तथा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।कस्वा थाना दिबियापुर मोहल्ला संजय नगर निवासी रुवीना पुत्री मोहम्मद हसरार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी जनपद कन्नौज थाना तिर्वा क्षेत्र के ग्राम अलीनगर सतौरा निवासी अली बख्श के पुत्र सलमान के साथ गत 17 जुलाई 2020 को हुई थी। शादी में उसके परिवारिजनों ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। लेकिन इससे उसके ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में 2 लाख रुपए , एक सोने की चेंन व जंजीर की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर वह लोग उसे आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसी के चलते ससुराली जनों ने उसे गाली- गलौज कर जान से मारने की धमकी दी , तथा 14 फरवरी 2021 को घर से निकाल दिया। थाना पुलिस ने नामजद पति के अलावा मोहम्मद इमरान , मोहम्मद शाहनवाज व अनवरी वेगम पत्नी अलीवख्स निवासीगण उपरोक्त के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने