उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
दिबियापुर:शुक्रवार की देर रात्रि रेलवे स्टेशन फफूंद के पूर्व में खम्बा नम्बर 1099/10-12के पास पूर्वा एक्स डाउन से 25 वर्षीय युवक की कटकर संदिग्धावस्था में मौत हो गयी । घटनास्थल के पास पड़े मोबाइल से फोन कर जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी ,उसके बहनोई ओमप्रकाश सिंह राठौर निवासी सेंगनपुट्टा मुरादगंज ने अपने साले अरुण कुमार राठौर पुत्र परसुराम राठौड़ निवासी ग्राम गाड़िया मोहन थाना गोहन जिला जालौन( उम्र24 वर्ष) के रूप में की है । परिजनों ने जीआरपी पुलिस को बताया कि म्रतक युवक घर से 12 बजे बहन के घर कहकर बाइक से निकला था पर वह फफूंद स्टेशन कैसे आया वह नही बता सके।परिजनों ने बताया कि उसके पिता दिल्ली में ठेकेदारी करते है और् यह बॉम्बे में किसी की तैयारी कर रहा था । कोरेना के चलते वह लोकडाउन में घर एक साल से रह रहा था । जीआरपी चौकी इंचार्ज फफूंद राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोरस्मार्टम के लिए भेज दिया है । पोरस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। प्रथम द्रष्टया घटना ट्रेन से कटकर हुई है । और परिजन भी कुछ नही बता पा रहै है । कि वह यःहॉ कैसे आया यह भी अनुमान लगाया जा रहा है की शायद वह लाइन पर रात्रि में किसी से फोन से बात कर हो फिलहाल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know