Top News

जमौली के पास बम्बे में किनारे झाड़ी में लावारिश दशा में एक मोटर साइकिल बरामद हुई

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया(कंचौसी):औरैया दिबियापुर थाना क्षेत्र स्थित गांव जमौली के पास बम्बे में किनारे झाड़ी में लावारिश दशा में एक क्षतिग्रस्त मोटर साइकिल बरामद हुई है। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने मोटर साइकिल कब्जे में ले लिया है। मोटर साइकिल की स्थिति देख अनहोनी की चर्चा तेज है। ग्रामीण उसी तरफ सुबह शाम शौच के लिए जाते हैं।शनिवार की सुबह ग्रामीण वहां गए थे बम्बे में पड़ी लावारिस बाइक को देखकर ग्रामीणों का जमावड़ा लग ।

उक्त गांव व घाट के बीच सरपत की झाड़ी है। यहीं पर एक मोटर साइकिल लावारिश दशा में पड़ी थी। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। अनहोनी की आशंका में ग्रामीणों ने आसपास तलाश की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। मोटर साइकिल का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त है। मोटर साइकिल के हालात व सूनसान स्थान से ग्रामीणों की आशंका को बल मिल रहा है। कंचौसी चौकी इंचार्ज ब्रजेश भार्गव ने बताया कि मामले की जांच व शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बाइक अयाना थाना क्षेत्र की होने की जानकारी मिली है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने