विद्युत लाइन की चपेट में आया बालू से भरा ट्रक।
रिपोर्ट सौरभ त्यागी
हदरुख जालौन
मामला जनपद जालौन के हदरुख चौकी क्षेत्र के अतरछला रोड का है जहां पर गृह कार्य के लिए मौरम लेकर जा रहा ट्रक विद्युत लाइन की चपेट में आ गया । बताया जा रहा है कि यादव ट्रांसपोर्ट डकोर का ट्रक आज सुबह हदरुख से अतरछला रोड की ओर जा रहा था । सड़क किनारे लगी 11 हजार की विद्युत लाइन जोकि बहुत ही नीचे है उसकी चपेट में ट्रक का अगला हिस्सा आ गया जिससे पूरी गाड़ी में करंट दौड़ गया ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही की कोई जनहानि नहीं हुई है ।वहाँ से निकल रहे राहगीरों की माने तो यह विद्युत लाइन इतनी नीचे है कि कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है ।
आज सुबह जब ट्रक अतर्छला की ओर आ रहा था तो उसके ऊपर का हिस्सा तारों को छू गया जिससे यह हादसा हुआ हालांकि किसी को नुकसान नहीं हुआ है लेकिन ड्राइवर सतर्कता ना बरतता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही हदरुख चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा विद्युत विभाग को सूचना दी और विद्युत सप्लाई बंद करवा कर ट्रक को आगे निकालने की कोशिश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know