Top News

यातायात नियमो के पालन से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता : शशि भूषण मिश्रा

राज त्रिपाठी उत्तर प्रदेश न्यूज21

कानपुर देहात: तहसील रसूलाबाद नगर में आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर आम जनता को नियमो के प्रति  जागरूक करने के लिए रसूलाबाद के कोतवाल  शशि भूषण मिश्रा द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमो के पालन करने की अपील की गई ।कोतवाल शशिभूषण मिश्रा ने बस ट्रक  मोटर साइकिल वाहन चालकों व आमजनता को समझाते हुए कहा कि आये दिन हो रही दुर्घटनाओं से यातायात के नियमो के पालन करने  से बचा जा सकता है ।लोगो को तेज गति से वाहन चलाने से
बचने के साथ शराब पीकर कतई वाहन को नही चलाना चाहिए ।उनका कहना था कि ज्यादातर मार्ग दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने के कारण होती है ।उन्होंने बताया कि सभी वाहन चालक अपने अपने वाहनों के कागजात साथ लेकर चले  जिससे वाहन चेंकिग दौरान होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है ।उन्होंने कहा कि सड़क पर चलने के नियमो के पालन करने से जीवन रक्षा होती है ।अंत मे उन्होंने आम जनता वाहन चालकों से यातायात नियमो के पालन करने की अपील की ।इस मौके पर नगर प्रभारी पुलिस सब इंस्पेक्टर जय सिंह इकबाल अहमद सिपाहियों में सोनू सिंह राजकमल सहित अन्य थे ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने