फोटो परिचय सहित
अछल्दा औरैया। अछल्दा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान नवजात की हुई मौत पर पीड़ितों ने चिकित्सा कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाने के साथ पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की गुहार लगाई। नर्सिंग होम संचालक अस्पताल के कर्मियों का समय मौके से फरार हो गया बाद में एसडीएम व सीएमओ ने पहुंच कर अस्पताल को सील करा दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अछल्दा कस्बे के हरी गंज बाजार में संचालित हो रहे आशा देवी नर्सिंग होम में डिलीवरी के लिए ग्राम भैंसौल निवासी लक्ष्मी देवी को भर्ती कराया गया था तभी बीती रात डिलीवरी के बाद नवजात बच्चे की मौत हो गई जिस पर महिला के परिजनों द्वारा अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटे जाने के साथ इसकी शिकायत पुलिस से की गई लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही नर्सिंग होम संचालक अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों समेत मौके से गायब हो गया। बाद में बुधवार को उप जिलाधिकारी बिधूना राशिद अली भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल की वैधता की जांच परख की। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी अर्चना श्रीवास्तव अछल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ वर्मा भी अस्पताल पहुंचे और बाद में अस्पताल की वैधता के संबंध में जांच पड़ताल का प्रयास किया लेकिन नर्सिंग होम संचालक के मौजूद न मिलने से सही जानकारी नहीं मिल सकी जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उक्त



एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know