राह चलते गुरु जी बच्चों को बांट रहे हैं प्रश्नोत्तरी पुस्तिका
बच्चों को खूब पसंद आ रही है "स्ट्रीट क्लास"
आदित्य शर्मा औरैया:कोविड-19 के चलते स्कूल बंद है लेकिन गुरुजी की स्ट्रीट क्लास गांव गांव जारी है । सहार स्थित स्वामी विवेकानन्द इणटर कॉलेज के भौतिकी प्रवक्ता प्रवक्ता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा ने गांव - गांव अपनी स्ट्रीट क्लास शुरू कर रखी है । जिसमें छोटे-छोटे विज्ञान के प्रयोगों द्वारा बच्चों का खूब मनोरंजन कराते हैं और ज्ञान-विज्ञान की चर्चा भी करते हैं ।
गांव उत्तमापुर में आयोजित अपनी "स्ट्रीट क्लास" में सर्वप्रथम उपस्थित लोगों को मास्क मास्क बांटते हैं, हाथ सेनेटाइज कराते हैं और फिर सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व व महामारी से बचाव हेतु जरूरी जानकारी देते हैं ।
इसके बाद शुरू होता है विज्ञान के प्रयोगों पर आधारित एक घण्टे का "साइंस शो" । जिसमें बच्चे खूब आनंद लेते हैं । फिर माध्यमिक शिक्षा विभाग उ०प्र० द्वारा संचालित "वर्चुअल स्कूल" एवं उसकी समय सारणी की जानकारी देते हैं । शासन द्वारा संचालित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देते हैं । उनके द्वारा विद्यालय में संचालित किए जा रहे "कौन बनेगा रमन और कौन बनेगी क्यूरी" (KBR & KBC - 2020) कार्यक्रम में बच्चों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करते हैं । 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए बच्चों को राह चलते प्रश्नोत्तरी पुस्तिका भी बांट रहे हैं । उनके इन कार्यों की खूब सराहना की जा रही है ।




एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know