बीमार लोगों को किया जा रहा ट्रेस
नवनीत पोरवाल आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
सीएमओ ने बताया कि पहले भी घर-घर जाकर स्क्रीनिग की गई थी । जिसके बाद जो लोग लक्षणों वाले मिले थे उनकी जांच की गई थी। वहीं कुछ लोग पहले जांच से दूरी बना रहे थे अब फिर से गंभीर बीमारी जैसे किडनी डिजीज, हार्ट में समस्या, हाइपरटेंशन और खांसी जुकाम, बुखार वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही तुरंत रैपिड रिस्पांस टीम पहुंच रही है। अगर कहीं ऐसा मामला है तो लोग मुझसे भी संपर्क कर सकते हैं उनकी जांच कराकर आवश्यक उपचार दिया जाएगा।
कितनी रैपिड रिस्पांस टीम
सात सीएसची में दो- दो
शहरी क्षेत्र में चार वर्जन-
सीनियर सिटीजन को कोविड-19 का सबसे ज्यादा खतरा है। जिसके लिए जिले में 18 रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई है जिनके द्वारा ट्रेस कर उनकी कोविड की टेस्टिग की जा रही है। बचाव को लेकर उनके स्वजनों को देखभाल के लिए आवश्यक सलाह दी जा रही है। वहीं वृद्धा आश्रम में रह रहे लोगों की भी समय-समय पर जांच की जा रही है।
डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ शहर स्थित आनेपुर वृद्धा आश्रम में सीनियर सिटीजन को लेकर ध्यान दिया जा रहा है अब तक कुल चार बार कोविड-19 को लेकर जांच की जा चुकी है जिससे कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है। सभी लोग मास्क लगातार शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know