Top News

तीन सौ पन्द्रह बोर के तमंचा व एक कारतूस सहित युवक को गिरफ़्तार कर जेल भेजा



औरैया:बेला थाना पुलिस ने तीन सौ पन्द्रह बोर के तमंचा व एक कारतूस सहित एक युवक को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।।
   बेला थानाध्यक्ष पप्पूसिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बहादुर पुर के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में नाजायज असलाह लिए है,इस पर एस आई अंकित शर्मा,प्रदीप अवस्थी आरक्षी अजय,बीरी सिंह,धर्मेंद्र ने उक्त स्थान पर घेराबंदी कर विजय सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर को तीन सौ पन्द्रह बोर के तमंचा व एक कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया,जिसे जेल भेज दिया गया।।
फ़ोटो:गिरफ्तार युवक

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने