Top News

मोहम्मदपुर गांव एस ड़ी ओ ने बिजली उपभोक्तओ की समस्याए सुनी


ब्यूरो रिपोर्ट उत्तर प्रदेश न्यूज़21


कानपुर देहात
मलासा ब्लाक के मोहम्मदपुर गांव मे बिजली विभाग के अभियंताओ ने कैम्प लगाकर उपभोक्तओ की समस्याओ का समाधान किया।  गांव मे बार-बार टूटने वाले तार को बदलवाया जायेगा। गांव मे उपखंड अधिकारी सतीश कुमार और अवर अभियंता ने राहुल जी ने गांव पहुंच कर विद्यालय में कैम्प लगाकर कर उपभोक्तओ की समस्याए का समाधान भी किया।
सुधीर गुप्ता कौशल किशोर सैयद इरफ़ान अली  लल्लू ने बिल बढकर आने की समस्या बताई । कहा कि गांव की मुख्य लाइन बिलकुल जर्जर हो चुकी है। जिससे लोगो को जान का खतरा बना रहता है। जानकारी देते हुए उपखंड अधिकारी सतीश कुमार जी ने बताया कि तार बदलवा कर केबिल ड़लवायी जायेगी। और नियमानुसार बिल मे संशोधन कराया जाएगा। सतीश कुमार जी ने बिजली उपभोक्तओ से बिल जमा करने की अपील की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने