Top News

औरैया में चार दिन बाद भी घर से गायब किशोरी का नहीं लगा सुराग!

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 औरैया:चार दिन बाद भी घर से लापता हुई किशोरी का सुराग नहीं लगा। पीड़िता का कहना है कि अलग अलग नंबरों से फोन आ रहा है। उसने उन नंबरों को संविलांस पर लगवाकर बेटी की तलाश कराने की मांग की है। पीड़िता पिता ने इस बाबत मंगलवार को एसपी से मिलकर मामले की तहरीर दी है।

शहर के मोहल्ला नरायनपुर निवासी पीड़ित पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह मोहल्ले के ही हरी बाबू स्कूल के सामने किराए पर रहता है। उसकी 16 वर्षीय पुत्री 14 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे टेलर के पास कपड़े लेने के घर से निकली थी। तब से वह घर वापस लौट कर नहीं आई। उसने संबंधित ठिकानों एवं रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट लिखने की गुहार लगाई है।

कोतवाली पुलिस ने चार दिन बीत जाने के बावजूद समाचार
लिखे जाने तक मामले की न तो रिपोर्ट दर्ज की है और न ही गुमशुदगी दर्ज की है। पीड़ित ने सोमवार को ककोर मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सुनीति से मामले की शिकायत की। उसका कहना है कि उसके मोबाइल फोन पर तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से बात हुई। लेकिन वह लोग नाम पता नहीं बता रहे हैं। वह अपनी पुत्री को लेकर बहुत चिंतित है। पीड़ित ने मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगवाने तथा पुत्री का पता लगवाये जाने के लिए गुहार लगाई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने