उत्तर प्रदेश न्यूज21ब्यूरो रिपोर्ट
औरैया:-/कायाकल्प योजनाओं की हकीकत देखने जिला अधिकारी औरैया आज दल बल के साथ विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत असजना पहुंचे।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह आज मुख्य विकास अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ ग्राम पंचायत असजना पहुंचे जहां उन्होंने गनेशशगंज में स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें विद्यालय पेंटिंग टाइल्स के काम को देखा रसोईघर एवं शौचालय का भी जायजा लिया तथा स्कूल स्टाफ एवं प्रधान प्रतिनिधि नरेश चंद्र पंचायत सचिव देवेंद्र पाल को जरूरी दिशा निर्देश दिए इसके बाद जिलाधिकारी ने किए वृक्षारोपण को भी देखा और कायाकल्प में कराए गए कार्य को संतोषजनक पाया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know