■ *पुलिस अधीक्षक औरैया सुश्री सुनीति के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा सीमाओं पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की हुई सघन चेकिंग*
■ *साथियों के शहीद होने से जनपद के सभी थानों में ग़मगीन रहे पुलिस कर्मी*
घनश्याम सिंह
औरैया: कानपुर जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र में घटी लौहमर्षक घटना के मद्देनजर दोषियों की धरपकड़ के लिए औरैया जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।।
कानपुर जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिकरू में वांछित अपराधियों की तलाश में गए पुलिस दल पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में 08 पुलिस जवानों के शहीद होने की सूचना व उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सक्रिय हुईं पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति ने जनपद के सभी थानों को आपातकालीन संदेश देकर अपने-अपने क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए जिसके अनुपालन में सीओ अजीतमल के निर्देशन में
सीमावर्ती बेला थानाध्यक्ष पप्पू सिंह द्वारा मय फोर्स याकूबपुर-रसूलाबाद कानपुर देहात बॉर्डर पर सघन चेकिंग की गई,उनके साथ बिधूना कोतवाल विनोद कुमार शुक्ल भी मयफोर्स डटे रहे,इसी तरह
थानाध्यक्ष सहायल ब्रजेश भार्गव द्वारा लहरापुर रसूलाबाद कानपुर देहात बॉर्डर,
थानाध्यक्ष फफूंद राजेश सिंह,
में चेकिंग अभियान के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री मुकेश प्रताप सिंह द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि
कानपुर की घटना के द्रष्टिगत जनपद औरैया की सभी सीमाओं पर की जा रही सघन चेकिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति द्वारा कानपुर-औरैया सीमा पर हो रही चेकिंग का जायजा लिया गया जिसमें कानपुर देहात की तरफ से और कानपुर नगर की तरफ से आ रही गाड़ियों की चेकिंग की गई तथा चेकिंग पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये,चेकिंग अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित व क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्र नाथ भी मौजूद रहे, इस दौरान थाना प्रभारी दिबियापुर अनिल कुमार विश्वकर्मा द्वारा थाना दिबियापुर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन, टेंपो स्टैंड फफूंद चौराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की भी
सघन चेकिंग की गई।।
सघन चेकिंग की गई।।
फ़ोटो:


एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know