Top News

*भाजपा नेताओं ने 74 बूथों पर जन सम्पर्क कर जनता को जागरूक किया*

*सांसद सुब्रत पाठक द्वारा भेजे मास्क,साबुन व सेनेटाइजर वितरित किये*
घनश्याम सिंह
औरैया:  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड सहार में सांसद सुब्रत पाठक द्वारा कोरोना से बचाव के लिए भेजी गई सामग्री का वितरण कर 74 बूथों पर जन सम्पर्क कर जनता को जागरूक किया।।
मण्डल अध्यक्ष सहार अशोक दोहरे,विमल दुवे,ग्राम पंचायत चुनाव प्रभारी बेला संजीव कुमार शुक्ला,मंजुल पाठक,बब्लू चौहान,रामजी चौबे,धीरेन्द्र सिंह गौर,लाल सिंह,पवन तिवारी आदि भाजपा नेताओं ने सहार मण्डल के 74 बूथों पर सघन जनसंपर्क कर जनता को "कोरोना" के प्रति जागरूक किया व भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया,इस मौके पर भाजपा नेताओं ने 74 बूथ व 14 सेक्टरों में
आम जनता को मास्क,सेनेटाइजर व साबुन वितरित किये।।
फ़ोटो:02

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने