उत्तर प्रदेश न्यूज21ब्यूरो रिपोर्ट
औरैया:-/पुलिस अधीक्षक औरैया के द्वारा चलाए गये अपराधियों के धरपकङ अभियान में आज बिधूना पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में हत्या के मामले में फरार चल रहे १० हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी बिधूना विनोद कुमार शुक्ला,उप निरीक्षक सुरजीत सिंह,आरक्षी कोशलैन्द्र सिंह, विजय राज गुप्ता व कैलाश राजपूत ने आज बेला रोड तिराहे पर सुबह 5:30 बजे मुकदमा संख्या 264/16 धारा 302 के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र राजबहादुर निवासी बबीना सुखचैनपुर ,किशोरगंज थाना बिधूना को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । अभियुक्त वर्ष2016 से फरार चल रहा था कुर्की आदि की कार्रवाई भी हो चुकी थी और इस पर १० हजार का इनाम भी घोषित किया जा चुका था लेकिन लम्बे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार था जो आज पुलिस के हत्थे चढ गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know