एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के थानाध्यक्षो को अवैध खनन रोकने के दिए निर्देश

एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के थानाध्यक्षो को अवैध खनन रोकने के दिए निर्देश

खनन पर रोक होने के बावजूद भी धड़ल्ले पर हो रहा मिट्टी खनन

उत्तरप्रदेश न्यूज21बिधूना औरैया। उप जिलाधिकारी बिधूना द्वारा तहसील क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी कीमत पर अवैध रूप से खनन नहीं होना चाहिए यदि जेसीबी मशीनों से खनन कर ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी ढोई जा रही हो तो ऐसे खनन करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। उप जिलाधिकारी के इन आदेशों के बाद भी बिधूना तहसील क्षेत्र में कई जगह अवैध रूप से मिट्टी का खनन होता नजर आ रहा है।
शासन के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी राशिद अली  द्वारा बिधूना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी थाना प्रभारियों को जारी आदेश में निर्देशित किया गया है कि अवैध रूप से मिट्टी का खनन किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए यदि जेसीबी मशीन से खनन कर ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से मिट्टी ढोई जा रही हो तो ऐसे खनन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही तत्काल की जानी चाहिए।
उप जिलाधिकारी द्वारा अवैध खनन रोकने की सख्त निर्देश दिए जाने के बाद बिधूना तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से जेसीबी मशीनों से मिट्टी का खनन होता नजर आ रहा है। खाना की जन चर्चा आम है कि यह खनन कुछ तथाकथित प्रभावशाली सियासतदारों के संरक्षण में हो रहा है शायद इसीलिए जिस पर रोक लगाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने