उत्तरप्रदेश न्यूज़21(औरैया)
औरैया:आज दिनांक 18/04/2020 दिन शनिवार को इटावा लोकसभा के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री रामशंकर कठेरिया जी एवं उनके प्रतिनिधि समाजसेवी भूपेश अग्रवाल जी के आग्रह पर माननीय जनपद न्यायाधीश, औरैया डा० दीपक स्वरूप सक्सेना जी के निर्देशानुसार अपर जिला जज प्रथम औरैया श्री राजेश चौधरी जी, श्री रामनेत जी अपर जिला जज/फास्टट्रैक-1 औरैया, श्री डा० सुरेश कुमार जी प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया, श्री नेपाल सिंह जी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) F.T.C. औरैया, श्री राजकुमार चौधरी जी तहसीलदार सदर औरैया, लेखपाल अशोक दोहरे जी एवं अमित तिवारी (रवि) महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा सेन्ट साईंनाथ इण्टर कालेज दिबियापुर मे नगर के करीब 15 पात्र जरूरतमंद लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए राशन सामग्री वितरित की गई जिसमें आटा, दाल, चावल, सरसों का तेल, सब्जी मसाले इत्यादि दिये गए। इस दौरान समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर के अधीक्षक श्री जितेंद्र सिंह जी एवं उनके स्टाफ के द्वारा सभी पात्र लोगों की स्क्रीनिंग कर जांच की गई और सभी लोगों का नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट किया गया। इस मौके पर एड. अवध मुरारी अग्रवाल जी, कस्बा इन्चार्ज सब इस्पेक्टर मुकेश सिंह जी, सुमन सिंह भदौरिया जी D.E.O. ऋषभ पोरवाल जी कनिष्ठ लिपिक D.L.S.A. डा० विजय आनंद जी, डा० अजय कुमारजी, जेडी चौधरी, कन्हैया पाण्डेय, रवि शंकर शर्मा, अवनीत तिवारी, कुलदीप कुमार, अनुराग त्रिपाठी, विनोद कुमार, अनुराग तिवारी आदि पराविधिक स्वयं सेवकों ने उपस्थित होकर सहयोग दिया।
सांसद प्रतिनिधि ने करीब 15 पात्र जरूरतमंद लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए राशन सामग्री वितरित की
UPN TV
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know