Top News

जरूरतमंदों की मदद में आगे आए बैंक कर्मीगरीबों की सेवा करना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है-राम जी लाल शाखा प्रबंधक*

उत्तरप्रदेश न्यूज़21(दिबियापुर)
दिबियापुर :जिस तरह कोरोना नाम की बीमारी पूरे विश्व में अपने पैर पसार रही है।लॉक डाउन 2 के कारण लोग घरों से बाहर नही निकल पाते हैं।लोगों को खाने पीने का व जरूरत मंदो की वस्तुएं नही मिल पा रही है वहीं लोग भुखमरी की कगार पर पहुच रहे हैं इसी के चलते विगत दिवस गरीब, असहाय, मजदूरों को युवा समाज सेवी राजीव आर्या के विशेष सहयोग से कस्बा रामगढ़  स्थित बड़ौदा यू पी बैंक की शाखा हरचंदपुर के प्रबंधक रामजी लाल ने लॉक डाउन 2 के दौरान पीड़ित गरीब असहाय विकलांग विधवा मजदूर एवं जरूरतमंद लोगों को एक सैकड़ा से अधिक राहत सामिग्री के पैकेट प्रति परिवार को 1 -1 पैकेट  बांटे जिसमें 5 किलो आटा , 2 किलो चावल , आलू , 1किलो तेल , 1 किलो चीनी,1 किलो नमक खाद्य सामग्री वितरित की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की "कोरोना वायरस" संकट में निर्धनों की मदद के लिए आगे आएं एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करें, ग्रामीण लोगों से अपील करते हुए रामजी लाल शाखा प्रबंधक ने कहा कि गरीबों की मदद करना सच्ची देश भक्ति है। कोरोना वायरस की लड़ाई में हम सभी लोग मास्क लगाकर रहें व  सावधानी बरतें,इस अवसर कैशियर मनोज कुमार, राजीव आर्या ग्राहक सेवा केंद्र, अखिलेश शाक्य जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय शाक्य महासभा,विनय शुक्ला ग्राहक सेवा केंद्र,तेज सिंह बाथम पेटीएम पेमेंट बैंक सन्तोष शर्मा, रजनीश शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो:खाद्य सामग्री मास्क वितरितकरते शाखा प्रबंधक रामजीलाल

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने