*बदहाल विद्युत व्यवस्था से दुःखी मौजमपुर के ग्रामीण*
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
■ *नाजायज बिल आये पर नहीं आई जायज बिजली*
औरैया : जनपद के याकूबपुर कस्बे से सटे ग्राम मौजमपुर(कानपुर देहात)के विद्युत उपभोक्ताओं ने बिजली की बदहाली व आये नाजायज़ बिलों से दुःखी होकर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।।
याकूबपुर कस्बे से सटे ग्राम मौजमपुर कानपुर देहात निवासी राघवेंद्र कुमार,ज़लील खां, नसीम,जसवंत सिंह,शिव सिंह,सुधीर, परसुराम राठौर आदि ने बताया कि गांव में करीब तीन साल पहले बिजली पोल लगे व तार खिंचे थे पर उपभोक्ताओं के मीटर नहीं लगाए गये,लाइन व ट्रांसफार्मर फाल्ट के चलते सुचारू रूप से बिजली भी नहीं आई जिसकी कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायतें की गईं पर सुनवाई नहीं हुई,इसके वाबजूद नाजायज़ बिल आये हैं,जिनके निस्तारण के लिए उपभोक्ता अधिकारियों से कई बार शिकायतें कर चुके हैं पर सुनवाई नहीं हुई,पीड़ित उपभोक्ताओं ने समाजसेवी उमेश चंद्र राठौर की अगुआई में मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।।
फ़ोटो-जमीदोज ट्रांसफार्मर
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know