■ *रमपुरा मल्हौसी निवासी 70 वर्षीय मन्ना सिंह के निधन पर जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक*
शुभम बाबू
औरैया
बेला क्षेत्र के ग्राम रामपुरा (मल्हौसी) ग्राम पंचायत चिरौली 2/3, थाना बेला के निवासी वरिष्ठ समाजसेवी मन्ना सिंह पुत्र सूरजमुखी (उम्र करीब 70 वर्ष) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मन्ना सिंह अपने सरल स्वभाव और समाजसेवा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने उनके पुत्र विक्रम सिंह बेरिया (क्षेत्र पंचायत सदस्य चिरौली 2/3 एवं जिला महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा)तथा सौरभ सिंह एवं परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know