बिधूना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना एवं उनके निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
संपादक-आदित्य शर्मा
औरैया: बिधूना में मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम अभिषेक सिंह मीणा ने तहसील दिवस में उठी समस्याओं का निस्तारण जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इससे अधिक समय लगने पर अंतरिम रिपोर्ट चस्पा कर जिला कार्यालय और शासन को भेजने के निर्देश दिए। मंगलवार को बिधूना में आयोजित तहसील दिवस में डीएम ने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के प्रति संजीदा होने को कहा। उन्होंने क्षेत्रीय कार्मिकों को दूर दराज की समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। डीएम ने शासन स्तर से हल होने वाली समस्याओं को एक सप्ताह में भेजने के निर्देश दिए
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know