Top News

मुलायम सिंह की बहू अर्पणा बोली 22 जनवरी का दिन होगा स्वर्णिम-जल्लाद पवन जाएगा जेल..

मुलायम सिंह की बहू अर्पणा बोली 22 जनवरी का दिन होगा स्वर्णिम-जल्लाद पवन जाएगा जेल....

उत्तर प्रदेश न्यूज़21
उप संपादक अनुराग सिंह....

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली पैरामेडिकल की छात्रा 'निर्भया' के साथ 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में चलती बस में हैवानियत की गई थी। इस केस में चार दोषियों को मंगलवार को दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने फांसी की सजा दी। डेथ वॉरंट जारी कर 22 जनवरी की सुबह सात बजे फांसी पर लटकाए जाने का आदेश दिया है। जेल राज्य मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा- मेरठ के जल्लाद पवन को तिहाड़ भेजा जाएगा। वहीं, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू व राजनेता अपर्णा यादव ने 22 जनवरी का दिन स्वर्णिम होगा, जब चारों दोषियों को फांसी दी जाएगी। 
जेल मंत्री बोले- तिहाड़ भेजा जाएगा पवन जल्लाद
प्रदेश सरकार के जेल राज्य मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा- तिहाड़ जेल प्रशासन ने निर्भया केस के दोषियों को फांसी देने के लिए मेरठ के जल्लाद को उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा था। इसकी अनुमति दे गई है। वहीं, मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने कहा कि पवन के जिले से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है, ताकि दिल्ली से बुलावा आने के बाद तुरंत उसे भेजा जा सके। जेल में बुलाकर उससे कुछ कागजात पर भी हस्ताक्षर कराए गए।


अपर्णा ने कहा- निर्भया के माता-पिता के हौसले को सलाम
अपर्णा यादव ने कहा- निर्भया के माता-पिता के साहस और संघर्ष के लिए मैं उन्हें सलाम करती हूं। 22 जनवरी स्वर्णिम दिन होगा, मैं कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करती हूं। मैं सुप्रीम कोर्ट और हमारे सांसदों से अपील करता हूं, ऐसे मामलों के लिए बहुत सख्त कानून बनाया जाना चाहिए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने