TET परीक्षा में नकल कराते प्रिंसिपल समेत चार लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया।
उत्तर प्रदेश न्यूज़21
उप संपादक अनुराग सिंह
गाजीपुर. बुधवार को टीईटी परीक्षा की पहली पाली में नकल कराते छावनी लाइन स्थित बुद्धम शरणम इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल समेच चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग केन्द्र पर खुलेआम मोबाइल से नकल कराकर धांधली करने का काम कर रहे थे। हैरानी की बात है किस ब्लैकलिस्टेड होने के बाद भी इस कालेज को टीईटी का परीक्षा केन्द्र बनाया था।
थाना कोतवाली में इन सभी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य का कहना है कि वाराणसी एसटीएफ ने नकल सामग्री से नकल कराते समय चार लोगों को पकड़ा है, मामले में जिसकी भी संलिप्तता रहेगी बख्शा नहीं जाएगा।
बतादें कि बुधावार यानि आज जिले के पचास से अधिक केन्द्रों पर टीईटी की परीक्षा चल रही थी। पहले से ही नकल होने का अंदेशा मिलते ही वाराणसी से एसटीएफ की टीम केन्द्र के आसपास ही आ धमकी। एसटीएफ ने जैसे ही छापेमारी की पता चला प्रिंसिपल समेत चार लोग धड़ल्ले से नकल कराने का काम कर रहे हैं। सहित चार लोगों को धर दबोचा। गिरफ्तार होने वाले लोगों में प्रधानाचार्य पारस कुशवाहा, सहयोगी अजित, रामपाल और चंद्रहास शामिल हैं।
2016 में ब्लैकलिस्ट किया गया था केन्द्र
2016 में पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में सामूहिक नकल को लेकर भी छावनी लाइन स्थित बुद्धम शरणम इंटर कॉलेज भी चर्चा में आया था। प्रधानाचार्य सहित 31 लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमे शासन स्तर से पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का आदेश भी पुलिस कप्तान गाजीपुर को मिला था। सबसे दिलचस्प बात ये थी कि प्रशासन के लोगों को मालूम था कि दागी सेंटर के साथ- साथ ब्लैक लिस्टेड होने के बावजूद यूपी टेट का सेंटर कैसे बन गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know