अज्ञात चोरों ने क्षतिग्रस्त कार ने चोरी किया सामान
बिधूनाः
वृंदावन से दर्शनकर लौट रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।जिससे उसमे मौजूद लोग घायल हो गए ।जानकारी मिलने के बाद पहुँचे परिजनों ने देखा तो सभी लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राइवेट अस्पताल में ले गए।इसके बाद सुबह कार के पास पहुंचे तो अज्ञात चोरों ने उसमे से जरूरी सामान चोरी कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी सौरभ वर्मा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वृंदावन से परिजनों के साथ बांकेबिहारी के दर्शन कर घर वापस आ रहे थे रात 12 बजे के बाद चिरकुआ गांव के पास मानसरोवर गेस्ट हाउस के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। जिससे उसमें मौजूद सभी को चोट आ गई। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने सभी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया रविवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचने के बाद देखा कि कार में रखी बैटरी,एलसीडी, म्यूजिक सिस्टम समेत जरूरी सामान को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know