व्यापारियों व वाहन संचालकों के साथ पुलिस प्रशासन ने की बैठक
बिधूना नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने को निश्चित किए वाहन स्टैंड
बिधूना औरैया। बिधूना की सड़कों पर अवैध अतिक्रमण के साथ ही जगह-जगह आड़े तिरछे वाहन खड़े किए जाने से सड़कों पर लग रहे जाम के मद्देनजर एसडीएम व सीओ द्वारा नगर के व्यापारियों व वाहन संचालकों के साथ कोतवाली में बैठक कर अवैध अतिक्रमण स्वयं हटा लेने के साथ ही जाम की समस्या से निजात के लिए अवैध वाहनों पर शिकंजा कसने के निर्देश के साथ ही टेंपो ऑटो स्टैंड भी चिन्हित किए गए। बिधूना नगर पंचायत की सड़कों पर अवैध अतिक्रमण के साथ ही अवैध रूप से सड़कों पर जगह-जगह खड़े किए जा रहे टेंपो ई रिक्शा से सड़कों पर लग रहे जाम के मद्देनजर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी लवगीत कौर ने कहा कि नगर के सभी व्यापारी दुकानदार सड़कों की निर्धारित सीमा के बाहर अवैध अतिक्रमण ना फैलाएं और तत्काल स्वयं अपना अवैध अतिक्रमण हटा ले अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सड़कों पर अवैध अतिक्रमण के चलते यातायात में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं वही ऑटो टेंपो ई रिक्शा वालों द्वारा जगह जगह सड़कों पर आड़े तिरछे वाहन खड़े कर दिए जाने से भी सड़कों पर जाम लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित वाहन स्टैंडों पर ही वाहन खड़े किए जाएं वहीं निर्धारित स्टैंडों के अतिरिक्त वाहन खड़े करने व नगर पंचायत में बिना पंजीकरण के चलने वाले आटो ई-रिक्शा आदि वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने के भी निरीक्षक यातायात को निर्देश दिए। इस बैठक में अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सक्सेना राकेश शाक्य कोतवाल ललित कुमार अपराध श्रीकेश भारती निरीक्षक यातायात देवेंद्र कुमार शर्मा उपनिरीक्षक यातायात देवेंद्र कुमार उपनिरीक्षक मुनीश कुमार उप निरीक्षक सुशील चंद्र उपनिरीक्षक जेके दुबे चंद्रेज सिंह विष्णु कुमार अजय कुमार राजवीर सिंह आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सोमेंद्र पोरवाल अनिल कुमार सिंह सेंगर बिल्लू यादव राजेश पोरवाल लक्ष्मी नारायण पोरवाल आदि व्यापारी व वाहन संचालक प्रमुख रूप से मौजूद थे। बैठक में बेला रोड नदी तिराहे के पास चंदरपुर रोड चौराहे के समीप अछल्दा पर सेंट्रल बैंक के समीप किशनी रोड पर तहसील के पास व भरथना रोड पर सिंह चौराहे के आगे टेंपो ऑटो स्टैंड निर्धारित किए गए।उप जिलाधिकारी सीओ के साथ पुलिस व यातायात अधिकारियों द्वारा में सड़कों पर अवैध वाहनों की भी जांच पड़ताल की गई।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know