Top News

औरैया में स्कूल जा रहेरास्ते में प्रधानाध्यापक को पीट पीट कर किया घायल-जानिये पूरा मामला


उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता बेला। थाना क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर घात लगाए बैठे लोगों ने स्कूल जा रहे प्रधानाध्यापक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को जानकारी दी। घायल प्रधानाध्यापक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। प्रधानाध्यापक ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
बेला थाना क्षेत्र के निवाजपुर निवासी सतीश चंद्र प्राथमिक विद्यालय नौगवां थाना ऐरवाकटरा में प्रधानाध्यापक हैं। शुक्रवार सुबह वह बाइक से स्कूल जाने के लिए निकले। बेला कस्बे के कानपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर पहले से घात लगाए बैठे छह-सात लोगों ने उन्हें रोककर हमला बोल दिया। लात-घूंसों से पीटकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने पहुंचे ग्रामीणों को देख हमलावर भाग गए। ग्रामीणों ने घायल प्रधानाध्यापक को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाकर परिजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शिक्षक पर हमले की जानकारी मिली है। शिक्षक ने अभी तक किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पूछताछ में भी वह कुछ खास जानकारी नहीं दे सके। ग्रामीणों से घटना की जानकारी कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم