*हर्षोल्लास से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया,बहनों ने कलाई पर बांधी राखी*
■ *भाइयों ने बहनों को उम्र भर रक्षा और मदद का दिया संकल्प*
सचिन गुप्ता
याकूबपुर (औरैया)
थाना क्षेत्र के कस्बा याकूबपुर समेत पूरे बेला क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बहनें सज-धज कर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं।
बहनों ने भाइयों की कलाई पर रेशम की राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की, तो वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प दिया। घर-घर में मिठाइयां बांटी गईं और बधाइयों का दौर चलता रहा।मिष्ठान की दुकानों एवं रखियो की दुकान पर भी अच्छी खासी भीड़ नजर आई।
रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। राखी और मिठाइयों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। त्यौहार के चलते बहनों में अपने मायके पहुंचने की खुशी देखते ही बन रही थी।,,वहीं सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी।मुफ्त यात्रा सुविधा: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए बसों में सफर 27, 28 और 29 अगस्त तक निःशुल्क किया गया था।इस बार महिलाओं के लिए खाश बात तो ये रही शासन द्वारा फ्री यात्रा के साथ एक सहयात्री का भी सफर मुफ़्त था।बसों,टेंपो निजी वाहनों के चलते सड़क पर कई बार लंबा जाम भी देखने को मिला,जिसे मौके पर ड्यूटी पर लगे सिपाहियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाने का काम किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know