■ *थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने अराजक तत्वों को दी चेतावनी, जनता से शांति की अपील*
घनश्याम सिंह
औरैया
पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के निर्देश पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व जुमे की नमाज के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेला थाना पुलिस ने कस्बे में पैदल मार्च किया।
थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने पुलिस बल के साथ बेला कस्बे के मुख्य मार्गों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन से शांतिपूर्ण ढंग से जन्माष्टमी पर्व मनाने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
जुमे की नमाज के मद्देनजर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील भी की गई।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know