* प्रधानाध्यापिका के निधन से कस्बे पूर्वमें दौड़ी शोक की लहर, बंद रहे व्यापारिक प्रतिष्ठान*
शुभम बाबू
औरैया
जनपद के बेला कस्बा बस्ती रोड निवासी प्रमुख व्यवसाई राजवीर सिंह चौहान की धर्मपत्नी मंजू लता के असमय निधन से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई ।।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व प्रधानाध्यापिका मंजूलता प्राथमिक विद्यालय ढिपारा व कई अन्य विद्यालयों में सेवा कर चुकी थीं, स्वास्थ्य ठीक न रहने के कारण उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व वीआरएस ले लिया था, गत दिवस पूर्व प्रधानाध्यापिका मंजू लता का असमय निधन हो गया, निधन की जानकारी मिलते ही का कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई, इस मौके पर व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, कस्बे के संभ्रांतजनों, व्यापारियों व शिक्षकों ने दिवंगत शिक्षिका के घर जाकर पति राजवीर सिंह चौहान व परिजनों को धैर्य बंधाया।।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know