औरैया में बेटे ने पिता को चाकू मारकर किया लहूलुहान,जानिए कारण
उत्तरप्रदेश न्यूज़21। संवाददाता कलयुगी बेटे ने चाकू मारकर पिता को लहूलुहान कर दिया। पीड़िता पिता ने मामले की शिकायत याकूबपुर चौकी में की है। जिस पर पुलिस ने उसे डाक्टरी के लिए बेला सीएचसी में भर्ती कराया।
थाना बेला के अंतर्गत पीड़ित महेश चंद्र निवासी ग्राम याकूबपुर ने बताया कि उसका पुत्र आए दिन मारपीट व गाली-गलौज करता है। वह सुबह दो बजे घर पर आया और गाली गलौज करने लगा। जब उसने मना किया तो वह हाथ में चाकू लेकर के उसके सिर में मार दिया। जिससे वह अचेत होकर गिर पडे़ और वह याकूबपुर चौकी पहुंचा। चौकी प्रभारी आशीष भारद्वाज ने बेला भेजा और प्रार्थना पत्र लिया चौकी प्रभारी आशीष भारद्वाज ने पीड़ित की हालत को देखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला भेज दिया। उपनिरीक्षक आशीष भारद्वाज ने कहा प्रार्थना पत्र के अनुसार उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know