Top News

डी सी एम की टक्कर से एक की मौत


डी सी एम की टक्कर से एक की मौत

सहार / औरैया

 सहार थाना क्षेत्र में  ग्राम भूलाहार में भागवत का भंडारा का निमंत्रण खाकर वापस घर जा रहे शहवाजपुर निवासी छोटेलाल उम्र 55वर्ष पुत्र जगराम को आपका ढाबा के पास डी सी एम ने टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई ।
तिर्वा से दिबियापुर की ओर जा रही डी सी एम ने भूलाहार से भागवत कथा का निमंत्रण खाकर सायकिल से शहवाजपुर अपने घर जा रहे छोटेलाल को सामने से टक्कर मार दी टक्कर लगने से छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया जब तक राहगीरों ने उठाया तो छोटेलाल ने मौके पर ही दम तोड दिया,आम लोगो ने रोड जाम करने की कोशिश की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप थाना सहार, दिबियापुर, सहायल एवम बेला का पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार पर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । डी सी एम को पुलिस ने पकड़ लिया है चालक पुलिस की हिरासत में है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم