Top News

*नौकरी से निकाले जाने पर आत्महत्या करने की दी चेतावनी

*नौकरी से निकाले जाने पर आत्महत्या करने की दी चेतावनी*

*अजीतमल,औरैया* जनपद के अजीतमल कोतवाली के नगर पंचायत बाबरपुर चेयरमैन ने एक सफाई कर्मचारी को काम से निकाला। सफ़ाई कर्मचारी संजय कुमार व उसकी पत्नी माला ने बताया कि उनसे चेयरमैन 5 हजार रूपये हर मांग रहे हैं। पहले उसकी सैलरी कम थीं, तब वह उनको 2 हजार रुपए प्रति महीने देता था। अब उसकी सैलरी बढ़कर आयी है, तो फिर उससे 5 हजार रूपये मांग रहे हैं। उसने देने से इंकार किया तो उसे नौकरी से निकाल दिया है। पीड़ित बताया कि उसने चेयर मैन से गुहार लगाते हुए कहा कि उसके परिवार में छोटे बच्चे है, उसे नौकरी से मत निकाले, लेकिन चेयरमैन ने एक भी बात नहीं सुनी। पीड़ित संजय कुमार व उसकी पत्नी ने मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती प्रार्थना पत्र  जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा के पदनेम दिया है। इसके अलावा लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा है। संजय कुमार व उसकी पत्नी माला ने कहा कि अगर उनकी शिकायत नहीं सुनी व नौकरी नहीं मिली तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी नगर पंचायत अध्यक्षा के पति की होगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم