लूट की घटना के साथ कोतवाल को मिली सलामी
बिधूना
कन्नौज जनपद के थाना बढहापुर बलनपुर निवासी युवक कस्बा में दुकान से सामान लेते समय बाइक सवार लुटेरों ने कपड़ा व जेवरात से भरा बैग लूट ले गए।पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की लगाई गुहार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमचंद्र पुत्र गोरलाल ने बताया कि शनिवार को अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव फकीरेपुर्वा में रिश्तेदारी में पत्नी सीमा के साथ जा रहे थे। इस दौरान कस्बा के सब्जी मंडी गली मस्जिद के पास दुकान के बाहर झोला रखकर कपड़े की खरीददारी करने गले। तभी मौका पाकर बाइक सवार लुटेरों ने जेवरात व कपड़ों से भरा झोला पार कर दिया। पास में लगे सीसीटीवी में बाइक सवार लुटेरे घटना को अंजाम देते देखे गए।कोतवाल जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है जांच की जा रही है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know