Top News

अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर ट्राली चुराई पुलिस से हुई शिकायत

अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर ट्राली चुराई पुलिस से हुई शिकायत

बिधूना,औरैया। रायपुर गांव में अज्ञात चोरों ने रात्रि में धावा बोलकर ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर ली है। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ट्रैक्टर मालिक द्वारा पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी सुरेश चंद्र ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी ट्रैक्टर ट्राली गांव के समीप देवस्थान पर खड़ी थी तभी रात्रि में अज्ञात चोर ट्रैक्टर ट्राली को चुरा ले गए हैं। सुबह जागने पर ट्रैक्टर ट्राली चोरी होने की जानकारी होने पर उसके होश उड़ गये। पीड़ित ट्रैक्टर मालिक द्वारा पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने