Top News

समोसा विक्रेताओं में हुई मारपीट एक पक्ष के दो गंभीर घायल

समोसा विक्रेताओं में हुई मारपीट एक पक्ष के दो गंभीर घायल

बिधूना,औरैया। अछल्दा कस्बे में दो समोसा विक्रेताओं में ग्राहकों को लेकर गाली-गलौज के साथ जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो सगे भाइयों को लोहे की रॉड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
      प्राप्त जानकारी के मुताबिक अछल्दा कस्बे के स्टेशन बाजार निवासी संदीप कुमार पुत्र  राम कुमार की सीताराम मंदिर अछल्दा के सामने समोसे की दुकान है और उसके बगल में पंकज पाल समोसे का ठेला लगाता है। समोसे के ग्राहकों को लेकर आए दिन बाद दोनों पक्षों में विवाद होता रहता है। इसी के चलते रविवार को पंकज पाल ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसका भाई प्रदीप कुमार उसे बचाने आया तो आरोपी ने उसकी भी जमकर मारपीट करने के उसके मुंह में दांत से काट लिया। पीड़ित भाइयों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वही दोनों घायल भाइयों को उपचार के लिए अछल्दा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने