रठगांव की मस्जिद निर्माण विवाद का मामला
मस्जिद से संबंधित कागजात एवं पंजीकरण न होने से निर्माण रुका
बिधूना,औरैया। बिधूना क्षेत्र के रठगांव में हो रहा मस्जिद निर्माण प्रशासन द्वारा रुकवा दिए जाने से भले ही मुस्लिम समाज नाराज है, लेकिन मस्जिद से संबंधित लोगों द्वारा प्रशासन को मस्जिद से संबंधित किसी प्रकार के कागजात उपलब्ध नहीं करा पाए गये हैं जिससे मस्जिद का निर्माण रोका गया है।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रठगांव में पूर्व में बनी मस्जिद के स्थान पर बड़ी मस्जिद का मनमाने तरीके से नियम विरुद्ध निर्माण कराए जाने पर ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गई थी। जिस पर उप जिलाधिकारी बिधूना द्वारा मौके पर जाकर मौका मुआयना किया गया और मस्जिद इंतजामियां कमेटी के लोगों से मस्जिद से संबंधित कागजात व वक्फ बोर्ड आदि में रजिस्ट्रेशन से संबंधित कागजात मांगे गए किंतु मस्जिद इंतजामियां कमेटी के लोग अधिकारियों को मस्जिद से संबंधित किसी प्रकार के अभिलेख नहीं दिखा सके जिस पर अधिकारियों ने मनमाने तरीके से मस्जिद का निर्माण होता पाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। यह भी बताया गया है, कि जिस भूमि पर मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है उस भूमि के दो हकदार भाइयों में उक्त भूमि को लेकर न्यायालय में आपस में विवाद भी चल रहा है। मस्जिद का निर्माण कार्य रोके जाने से भले ही मुस्लिम समाज के लोग नाराज हैं, लेकिन बिना किसी पंजीकरण के मस्जिद का निर्माण ना होने देने के लिए प्रशासन भी अडिग नजर आ रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know