बिधूना पेड से लकडी तोडने गया युवक की डंगाल टूटने से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने

बिधूना पेड से लकडी तोडने गया युवक की डंगाल टूटने से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन फानन में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
कस्बे के मोहल्ला सूरजपुर निवासी 30 वर्षीय चाँद बाबू पुत्र उम्मेद अली दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। लगभग 15 दिन पूर्व ही घर वापस आया था। रविवार को पड रही सर्दी को लेकर रविन्द्र के खेतों पर लगे पेड से लकडी तोडने गया था। बताया गया कि लकडी तोडते समय अचानक पेड की डंगाल टूट गई। जिससे चाँद बाबू गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन फानन में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में उपचार के लिये भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने घायल चाँद बाबू को मृतक घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की 5 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। चांँद बाबू की मौत से पत्नी शमा का रो रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने