Top News

बिधूना में दिनदहाड़े बाइक सवार अधेड़ पर दबंगों का टूटा कहर

बिधूना में दिनदहाड़े बाइक सवार अधेड़ पर दबंगों का टूटा कहर

जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

बिधूना औरैया। बिधूना कस्बे में एक बाइक सवार अधेड़ पर दबंग का सड़क पर दिनदहाड़े जमकर कहर टूटा है। मारपीट किए जाने का सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल हो रहा है। गुरुवार को बिधूना कस्बे के किशनी रोड पर सुविधा कॉन्प्लेक्स गली के समीप एक दबंग द्वारा एक बाइक सवार पर जमकर लात घूसों से दिनदहाड़े मारपीट किए जाने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई है। सोशल मीडिया पर मारपीट के वायरल हो रहे वीडियो के मामले में पूछे जाने पर कोतवाल राम सहाय पटेल का कहना है कि फिलहाल यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में जल्द जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने