मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
बिधूना मंगलवार को कस्बा के मोहल्ला कछपुरा निवासी युवक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में 5 नामजद समेंत 10 आज्ञात लोगो के खिलाफ मारपीट कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने की बात कही। पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराकर मुकदमा दर्ज किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला कछपुरा निवासी कमल अवस्थी ने बताया कि सोमवार को घर पर मौजूद था और पिता दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान तिलकनगर निवासी गौरव,आर्यनगर निवासी वैभव तिवारी, किशनी रोड निवासी आकर्ष व मढामाछीझील निवासी राजन ठाकुर व नितिन सेंगर समेंत 10 अज्ञात युवक आए और ईट पत्थर चलाकर हमला बोल दिया। जिससे पिता व भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई।पूर्व में भी कई बार मारपीट की गई और घर को बंब से उड़ा देने की बात कही। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know