Top News

औरैया में पीड़िता के साथ हुआ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न करने की वजह से निगला जहरीला पदार्थ-जानिये पूरा मामला

औरैया में पीड़िता के साथ हुआ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न करने की वजह से निगलाजहरीला पदार्थ-जानिये पूरा मामला 



दिबियापुर। नौ माह से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस और न्यायालय के चक्कर काट रही एक महिला ने परेशान होकर थाना के पास जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घटना की जानकारी से पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई।
रविवार शाम एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में दिबियापुर थाने के पास पहुंची। इसके बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस को खबर मिली तो सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में महिला को सैफई रेफर कर दिया।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नौ मार्च 2022 को उसके पति घर पर नहीं थे। पड़ोसी प्रदीप घर में घुस आया और दुष्कर्म किया।अश्लील वीडियो बना लिया। किसी को बताने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक शोषण किया।
आरोप है कि पुलिस और न्यायालय के चक्कर काटने के बावजूद अभी तक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इससे परेशान होकर पीड़िता को यह कदम उठाना पड़ा। वहीं, घटना की जानकारी पर एसपी ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दिबियापुर थाना के प्रभारी शशि भूषण मिश्र के अनुसार एसपी के आदेश पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दिबियापुर निवासी प्रदीप के खिलाफ दर्ज कर ली 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने