Top News

गाली गलौज का विरोध करने पर एक व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल

गाली गलौज का विरोध करने पर एक व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल

बिधूना औरैया। बिधूना क्षेत्र के गांव डहारियापुर निवासी युवक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में गांव केे नामजद युवक पर भाई के साथ गाली गलौज करने व विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई की गुहार लगाई है। घायल को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहरियापुर निवासी पीड़ित राजीव कुमार पुत्र रतनसिंह ने पुलिस को बताया रविवार को दोपहर बाद भाई सुबोध कुमार खेतों पर जा रहा था तभी गांव के महेश चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र पाल ने गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर उक्त आरोपित ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया कि एनसीआर दर्जकर ली गई है जल्द आरोपित को गिरफतार किया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने