Top News

बाइक पर सवार होने से पहले हेलमेट पहनना जरूरी है बावजूद जिम्मेदारी न निभाने के कारण अक्सर हादसे

बिधूना 
बाइक पर सवार होने से पहले हेलमेट पहनना जरूरी है बावजूद जिम्मेदारी न निभाने के कारण अक्सर हादसे होते है।मंगलवार को कुदरकोट थाना क्षेत्र में बाइक सवार वृद्ध मवेशी  की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।रास्ते से निकल रहे राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया।जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद  एक वृद्ध को सैफ़ई रेफर कर दिया।
        प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम कस्बा के मोहल्ला नवीन बस्ती निवासी वृद्ध  अखिलेश शुक्ला अपने अन्य साथी शिवकांत दुबे के साथ बाइक से भरथना से वापस घर आ रहे थे तभी कुदरकोट में सड़क पर अचानक मवेशी आ गया।जिससे बाइक सवार दोनो वृद्ध गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।वही हादसे के बाद बाइक बस के नीचे आकर छतिग्रस्त हो गई।राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया।मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल अखिलेश शुक्ला को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफ़ई रेफर कर दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने