Top News

भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन!

भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन! 

एक दर्जन से अधिक लोगो को भाकियू अराजनैतिक यूनियन मे दिलाई सदस्यता! 

बिधूना- भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान जी का जन्म दिवस औरैया जनपद मे काफी धूम धाम से मनाया गया और साथ ही एक दर्जन से अधिक लोगों को भाकियू अराजनैतिक यूनियन   मे सदस्यता भी दिलाई गयी! भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष अनिल यादव के द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया था! जिला अध्यक्ष अनिल यादव के साथ सभी किसानो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान की दीर्घायु की कामना की और उनके जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं व जिलाध्यक्ष ने किसानों के हक दिलाने का संकल्प भी लिया! जिला अध्यक्ष अनिल यादव ने यह भी कहा कि जिस तरह से एरवाकटरा क्षेत्र में चकबंदी के नाम पर किसानों से मोटा पैसा वसूला जा रहा है जिलाध्यक्ष ने चकबंदी विभाग के सीओ पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा की चकबंदी लेखपाल व कानूनगो किसानों से चकबंदी के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे है और यह लूट चकबंदी सी ओ साहब के संरक्षण में चल रही है! क्युकी सीओ साहब किसानो की समस्याओं को नजरअंदाज कर काजू कतली व दूध बर्फी खाने में मस्त है! जिला अध्यक्ष अनिल यादव ने मीडिया के माध्यम से चकबंदी सीओ उत्तम कुमार को  साफ संदेश देते हुए कहा सीओ साहब सुधर जाओ नही तो जेल जाने के लिए तैयार रहें क्योकि अब सभी किसान भाई उनके खिलाफ उन्ही के ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे और यह धरना प्रदर्शन तब तक चलेगा जब तक किसान भाइयों को न्याय नही मिलेगा और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नही हो जाती! जिला अध्यक्ष अनिल यादव ने कड़े शब्दों में कहा की अब किसी भी किसान का शोषण नहीं होने दिया जाएगा क्योंकि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसानों के साथ हर समय उनके साथ है!

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم