Top News

औरैया अग्निपथ के लिए अग्निवीरो की कड़ी तैयारी शुरू

 औरैया अग्निपथ के लिए अग्निवीरो की कड़ी तैयारी शुरू

स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा

 केंद्र सरकार की बहुआयामी योजना अग्निवीर योजना को लेकर युवा जबरदस्त तैयारियों में जुटे हुए हैं , सुबह से ही अग्निवीर अपनी हार्ड एक्सरसाइज करना शुरू कर रहे हैं। जिससे उन्हें अग्निवीर योजना जो सरकार द्वारा चलाई गई है उसमें उन्हें एक मौका मिल सके , जिससे उनका भविष्य सुधर सके , पहले अग्निवीर योजना को लेकर गलतफहमियां लोगों के बीच फैली हुई थी , युवाओं के दिमाग से बाहर निकल गई हैं ।युवा अग्निवीर योजना को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। वही युवा अग्निवीर योजना में मौका गवाना नहीं चाहते हैं जिसके लिए वह हार्ड एक्सरसाइज सुबह से ही शुरू कर देते हैं। जिससे वह अपना फिजिकल टेस्ट निकाल सकें और सरकार की योजना का लाभ मिल सके।

 सरकार द्वारा अग्निवीर योजना लाने पर बच्चे अपनी तैयारी में जुट गए कई बच्चों द्वारा रजिस्ट्रेशन करा लिया है वही कुछ बच्चों ने फॉर्म भी भर दिए और भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।सुबह से लडकों द्वारा ग्राउंड में जाकर अपना फिजिकल करना सुरु कर देते और आस है उन्हें नोकरी मिल जाएगी। अग्निवीर योजना को लेकर तो बच्चों ने कहा सरकार का जो निर्णय है।वह सर्वमान्य है।

वही कुछ लड़के अपनी दो साल से तैयारी में जुटे हुए और उनका फिजिकल बगैरह हो गया था।काफी कष्ट है।कि वह कैंसिल कर दी गई है।
कुछ बच्चे कहते हैं ,सरकार का निर्णय सही है , चार साल की सर्विस के बाद 25 प्रतिशत ले लिए जाएंगे उसके बाद काफी सुविधायें भी है।जो पैसा मिलेगा उससे हम आगे तैयारी कर सकते हैं।और अन्य बच्चों को भी मौका मिलेगा।

अग्निवीर योजना की भर्ती लेकर इस समय लड़के सुबह चार बजे से ही अपने फिजिकल निकालने के लिए एक्सर्साइज सुरु कर देते राजकीय महाविद्यालय में ग्राउंड में जाकर सैकड़ो बच्चे एकत्रित होकर अपनी अपनी एक्सर्साइज सुरु करते हुए आगे बढ़ते जाते है।और उम्मीद लगाए है सरकार की योजना की सरकारी नोकरी की।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने