Top News

बिधूना कोतवाली के रुरुगंज चौकी व कुदरकोट पुलिस चौकी पर गुरुवार को आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक


बिधूना कोतवाली के रुरुगंज चौकी व कुदरकोट पुलिस चौकी पर गुरुवार को आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक में कुर्बानी के पर्व ईद और सावन माह को एकता व आपसी भाईचारे के बीच मनाने पर जोर दिया गया। उपजिलाधिकारी लवगीत कौर एवं क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक में जुटे लोगों को शांति व्यवस्था को कायम रखने में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा दोनों वर्ग के लोग अपने-अपने पर्व को उत्साह के साथ मनाएं। कोई ऐसा काम न करें जिससे एक दूसरे की भी भावना आहत हो। सीओ ने सचेत किया कानून व्यवस्था में खलल डालने व अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मौके पर ग्राम प्रधानों से कहा गांव में चौपाल लगाकर छोटी-छोटी समस्याओं का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं। इससे दोनों पक्ष को सहूलियत होगी। इस अवसर दोनो समुदाय के लोग मौजूद रहे। बिधूना कोतवाल सुजीत वर्मा, एसआई तनमय चौधरी, एसआई मूलेन्द्र चौहान,विवेक चौधरी, आशीष, मुकेश, पुष्पेंद्र, अविनेश आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने