औरैया सड़क हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत
स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:-बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 06-05-2022
यूपी के औरैया जनपद में रोड एक्सीडेंट में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है , अपने घर से स्कूल पढ़ने जा रही कक्षा 7 की छात्रा को तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने कुचला , छात्रा की हुई घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत,परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल , सूचना पर पहुँची पुलिस ने ट्रैक्टर को लिया अपने कब्जे में व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
आज फिर एक छात्रा सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत , कक्षा 7 में पड़ने बाली हिमांशी की स्कूल जाते समय हुई टेक्टर की टक्कर से मौत , कल हुई थी दिवियापुर केनाल रोड पर कक्षा 11 में पड़ने बाली छात्रा की मौत ।
लगातार दूसरे दिन छात्राओं की मौत को लेकर प्रशाशन द्वारा कोई भी सख्त कदम नही उठाया गया ।
औरेया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के फीडर रोड पर दिवियापुर रोड निवासी प्रबल की बेटी हिमांशी कक्षा 7 में पड़ने बाली छात्रा थी जो आज अपने स्कूल के लिए साइकिल से जा रही थी तभी स्टेट बैंक के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार टेक्टर ने टक्कर मार दी जिससे उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया यानी कि उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई थी।सबसे बड़ी बात फीडर रॉड बिधूना नगर के कोतवाली एवं भीड़ भाड़ बाला रॉड है।ऐसे वाहनों पर रफ्तार की लेकर पुलिस क्यों रोक नही लगाती ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know