Top News

प्लाट के रुपए न मिलने पर पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

प्लाट के रुपए न मिलने पर पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित का कहना है, कि दे रहे जान माल की धमकी

कंचौसी, औरैया। थाना दिबियापुर कंचौसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कंचौसी बाज़ार निवासी प्रशांत मिश्रा पुत्र बीरेंद्र मिश्रा ने समझौता के तौर पर अपना प्लाट 1 लाख 25 हजार रुपए में जसवंत पुत्र राम रतन को बेंचा था। जिसकी सारी रकम कंचौसी गाँव निवासी उमेश चौबे पुत्र मोतीलाल ने अपने पास रख ली थी। और कहा था कि इसी रुपये से कहीं और प्लाट दिलवा देंगे। लेकिन आज तक न कहीं प्लाट दिलाया और न ही रुपए वापस किये, और यह बोला था कि एक- दो दिन बाद आकर अपने रुपए ले लेना। लेकिन आज तक  उसे रुपए दिये ही नहीं। पीड़ित प्रशांत मिश्रा ने कई बार अपने रुपए उमेश चौबे से मांगे तो झूठा दिलासा देकर लौटा देते रहे। अब तो रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना दिबियापुर एसएचओ को शिकायती पत्र के माध्यम से  दिया था। लेकिन थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई ,और फिर पुलिस अधीक्षक औरैया को  को दिये शिकायती पत्र में अपने रुपए वापस कराने की गुहार लगाई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने