Top News

मनरेगा मजदूरों को किया गया सम्मानित

मनरेगा मजदूरों को किया गया सम्मानित

फफूंद,औरैया। विकास खण्ड भाग्यनगर परिसर में श्रमिक दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 100 दिन पूरे काम करने वाले मनरेगा मजदूरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।    रविवार को श्रमिक दिवस भाग्यनगर विकास खण्ड परिसर में खण्ड विकास अधिकारी विश्व नाथ पाल की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। जिसमे मनरेगा के कार्य में 100 दिन काम करने वाले 95 श्रमिको सम्मानित किया गया। जिसमे 15 महिला श्रमिको व 80 पुरूष श्रमिको को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रोजगार सेवक व ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने