बिधूना। कस्बे के व्यापारियों ने नगर पंचायत बिधूना के बाबू पर दुकानों आगे डाले गए तख्त के नाम पर 5000-5000 रुपए मांगने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर कार्यवाही की मांग की । पुलिस ने बताया दोनों पक्षों से मामले की जानकारी की जा रही है।
कस्बे के कपड़ा व्यापारी संजीव गुप्ता पुत्र श्यामसुन्दर गुप्ता,संजय गुप्ता, दीपू गुप्ता,लालू गुप्ता समेत आधा सैकड़ा व्यापारियो ने कोतवाली पहुँचकर पुलिस को बताया कि देर शाम नगर पंचायत का लिपिक कर्मी दुकान पर आया और दुकान के बाहर तख्त डालने को लेकर 5000 रुपये की मांग करने लगा।इसी बीच व्यापारियों व नगर पंचायत लिपिक में बहस होने लगे देखते ही देखते मामले में तूल पकड़ने लगा। कोतवाली में मौजूद एसएसआई भागीरथ सिंह ने बताया कि दोनों पक्षो से बात कर मामला को शांत कराया जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know